23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

बागेश्वर, 27 अप्रैल | उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की बागेश्वर में गुरुवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद बागेश्वर में सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंदन रामदास की अंतिम यात्रा में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। साथ ही कैबिनेट मंत्री के अंतिम संस्कार में सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित भारी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

विधानसभा बागेश्वर के 4 बार के विधायक को विदाई देने गरूड़, कपकोट, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ, हल्द्वानी, रामनगर, डीडीहाट, पिथौरागढ के जनप्रतिनिधि भी बागेश्वर पहुंचे। सभी ने नम आंखों से चन्दन राम दास को विदाई दी। 5 हजार से अधिक जनता सरयू घाट पहुंची।

बीते रोज हार्ट अटैक के कारण बागेश्वर जिला अस्पताल में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही प्रदेश में शोक की लहर है।

उनके निधन की खबर के बाद सीएम धामी तुरंत ही बागेश्वर रवाना हो गये। मुख्यमंत्री धामी ने भी दिवंगत मंत्री को सरयू घाट पर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसा जननायक जो गरीबों, पिछड़ों की आवाज था, उसे हमने खो दिया है। दिंवगत चन्दनराम दास कि इच्छा थी कि बागेश्वर को हरिद्वार के तर्ज पर विकसित करें, चन्दन राम दास कि इच्छा पूरी की जायेगी, सीएम ने कहा।

अंतिम यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत कोश्यारी ने भी उन्हें याद किया। उन्होंने कहा चंदन रामदास जैसा कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा जब वह कांग्रेस में थे तब से उन्हें जनता हूं। वह 2007 में बीजेपी से जुड़े। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन रामदास की जगह भरना नामुमकिन है।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी चंदन रामदास के अंतिम संस्कार के वक्त बागेश्वर के घाट पर मौजूद थीं। रेखा आर्य ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

अंतिम यात्रा को देखते हुए बागेश्वर पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया था। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading