23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : जबलपुर में केरला स्टोरी फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंच रहे

जबलपुर में केरला स्टोरी फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं, फिल्म देखकर बाहर निकले लोगों का कहना था कि जिस मार्मिक तरीके से केरला में हिंदू लड़कियों के साथ षडयंत्र पूर्वक एक समुदाय के द्वारा किए जा रहे धर्म परिवर्तन और उनका शोषण दिखाया गया है उससे यह पता चलता है, कि देश के भीतर ही भीतर कितना बड़ा षड्यंत्र चल रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्ती से लगाम लगनी चाहिए, जो इस तरह के कृत्य में शामिल हैं और उनका जुड़ाव आतंकी गतिविधियों से है। गौरतलब है कि केरला स्टोरी फिल्म केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू और ईसाई लड़कियों के एक समुदाय विशेष द्वारा किए गए धर्मांतरण और उनका शारीरिक शोषण कर किस तरह से उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया गया है उस पर कहानी बेस्ड है। जिसका माहौल बनाकर भाजपा इस फिल्म का फायदा उठाना चाहेगी इसलिए भाजपा नेताओं के द्वारा भी इस फिल्म को सपोर्ट किया जा रहा है, ताकि देश के जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उसमें इसका फायदा मिल सके और भाजपा की हिंदुत्ववादी लहर बनाई जा सके।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading