23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

द केरल स्टोरी का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी विवादों के बीच 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी ने इसे सच्चाई उजागर करने वाली फिल्म बताया तो किसी ने प्रोपेगेंडा कहा है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी तो अब दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की। द केरल स्टोरी पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी और यह कमाई के मामले में इस साल आई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली पांचवीं फिल्म बन गई थी। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें इसकी बढ़त देखने को मिली है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कमाई अब 20.53 करोड़ रुपये हो गई है। एक ओर फिल्म को लेकर विवाद बढ़ रहा है तो दूसरी ओर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और ऐसे में इसके टैक्स फ्री कराने की मांग की जा रही है।लोगों का कहना है कि यह महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही सच्चाई भी बताएगी। फिल्म में 32 हजार लड़कियों के केरल से गायब होने की बात कही गई है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म पर रोक लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर हाई कोर्ट जाने की बात कही। हाई कोर्ट में भी फिल्म पर रोक नहीं लगी, वहीं मेकर्स ने फिल्म के अंत में इस बारे में लिखा है कि जिस वेबसाइट से उन्होंने यह आंकड़ा लिया था वो अब मौजूद नहीं है। द केरल स्टोरी 3 लड़कियों की कहानी है, जो नर्सिंग का कोर्स करने के दौरान धर्म परिवर्तन के चंगुल में फंस जाती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उनका ब्रेनवॉश करके पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल कराया जाता है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं, जिनके अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading