June 23, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

वर्ल्ड ईमोजी डे पर ऐप्पल की तरफ से पेश आगामी कई ईमोजी की झलक

Apple previews upcoming emojis on World Emoji Day

नई दिल्ली, 17 जुलाई | ऐप्पल ने शुक्रवार को कहा कि वह कुछ नए ईमोजी की एक श्रेणी का पूर्वावलोकन करने जा रहे हैं जिन्हें इस साल शरद ऋतु के समय आईफोन, आईपैड, मैक और ऐप्पल वॉच के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वल्र्ड ईमोजी डे का जश्न मनाते हुए इस आईफोन निर्माण कंपनी ने ईमोजी के कुछ बिल्कुल नए डिजाइंस का खुलासा किया जिनमें बबल टी, पिंच्ड फिंगर्स, बुमरैंग, ट्रांसजेंडर सिम्बॉल, डोडो, बीवर, नेस्टिंग डॉल्स, सिक्के, एनाटोमिकल हार्ट, लंग्स, निंजा, टैमल इत्यादि शामिल हैं।

इसी मौसम में नए ऑपरेटिंग सिस्टम के जारी होने के बाद ही ऐप्पल नए ईमोजी को शामिल करेगी। यानि कि आईओएस और आईपैडओएस 14.1 या 14.2 और मैकओएस बिग सूर वर्जन 11.1 या 11.2 में ये पहले से होंगे।

नए मेमोजी के साथ यूजर्स के पास खुद को जाहिर करने के नए तरीके होंगे जैसे इनमें मैन बन, टॉप नॉट, सिंपल साइड पार्ट, वेव्स और फेड्स के साथ 11 नए हेयरस्टाइल होंगे।

मेमोजी को अपने लुक से मैच कराने के लिए कलर सहित नए फेस कवरिंग के साथ इन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading