35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चारधाम यात्रा 2023: स्वास्थ्य विभाग ने सुविधाओं को किया दुरुस्त, यात्रा रूटों पर लोगों को मिल सके बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

देहरादून,10 मई | प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए साथ ही और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है। चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को देना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए उनका आभार जताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकार को एनएचएम के जरिए करीब 28 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। अतिरिक्त धनराशि जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुविधाओं को दुरुस्त किया है। जिससे चारधाम यात्रा रूटों पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के सु²ढ़ीकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। वहीं पहली बार चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को सु²ढ़ और सुलभ बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। जिससे लोगों को यात्रा रूट पर किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। गौर हो कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। धन सिंह रावत ने मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलन कराए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के सहयोग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार भी जताया।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को उधमसिंह नगर जिले में स्वीकृत सैटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन के लिए भी आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में चल रही स्वास्थ्य से संबंधित तमाम योजनाओं की जानकारी भी दी। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखंड में सम्मेलन का आयोजित किया जाना है, जिसमें देशभर के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रियों के इस सम्मेलन में भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।

बता दें कि चारधाम यात्रा में स्वास्थ सुविधाओं के बेहतरीन और तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर 32.85 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त बजट के रूप में एनएचएम के जरिए करीब 28 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading