34.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

जोमैटो का शुद्ध घाटा चौथी तिमाही में 188 करोड़ रूपए, राजस्व में 70 फीसदी की वृद्धि

नई दिल्ली, 19 मई | ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए तिमाही में उसका शुद्ध घाटा लगभग 188 करोड़ रुपये तक रह गया। यह एक साल पहले की तिमाही के 360 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही के 345 करोड़ रुपये से कम है। कंपनी ने 2,056 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो कि एक साल पहले की अवधि में 1,211.8 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023 में जोमैटो का घाटा एक साल पहले के 1,209 करोड़ रुपये से घटकर 971 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 7,079 करोड़ रुपये हो गया।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, फूड डिलेवरी में पिछली पांच तिमाहियों में हमने अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करते हुए अपने मार्जिन में काफी सुधार किया है। हम उसी काम को जारी रहेंगे।

इस बीच, जोमैटो की कट्टर प्रतिद्वंदी स्विगी ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसका फूड डिलिवरी बिजनेस मुनाफे में आ गया है।

जोमैटो का लक्ष्य अब अगली चार तिमाहियों के भीतर समेकित आधार पर लाभ प्राप्त करना है।

गोयल ने कहा, मार्जिन में सुधार के मामले में अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, हम कम समय में अब तक के परिणामों से खुश हैं।

ब्लिंकिट के संबंध में जोमैटो ने कहा कि ऐवरेज ऑर्डर मूल्य (एओवी) में सिजनल गिरावट के बावजूद मार्जिन में सुधार हुआ है।

वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में एओवी 522 रुपये था जबकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में यह 553 रुपये था।

अन्य ख़बरें

‘पूरा विश्व और देश एक-दूसरे से जुड़ा रहा, यही योग की ताकत’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

Newsdesk

बेंगलुरु-तुमकुरु के बीच बनेगी फोर-ट्रैक रेलवे लाइन, 5-6 महीने में शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Newsdesk

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading