जबलपुर : में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति गर्म आती जा रही है जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जबलपुर शहर में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच चल रहा है उसी कड़ी में अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी आरोप-प्रत्यारोप करने में पीछे नहीं है इस बार अभिलाष पांडे ने कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक तरुण भनोट और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को व्यक्तिगत जीवन को लेकर बयानबाजी की जा रही है जो कि सरासर गलत है वही उन्होंने कहा कि शहर में भू माफिया सक्रिय है वहीं कांग्रेस के विधायकों के द्वारा भू माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते पूरे शहर में भू माफियाओं का आतंक देखने को मिलता है भूमाफिया गरीब भोली भाली जनता को सस्ते रेट में प्लॉट देने की बात को लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं जिसके सबूत इकट्ठा कर रहे हैं अभी कुछ सबूत उनके पास हैं वही उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना को लेकर उन्होंने कहा कि विनय सक्सेना ने अपने कार्यकाल में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कुछ भी नहीं किया वहीं स्मार्ट सिटी के कार्यों को अपना बता कर वाहवाही लूटने का काम विधायक विनय सक्सेना के द्वारा किया जा रहा है जहां पूर्व में स्वीकृत उद्यानों में अपने नाम के पत्थर उनके द्वारा लगवाए जा रहे हैं कांग्रेस के विधायकों के संरक्षण में अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिसका विरोध भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी उन्होंने कहा कि पश्चिम विधायक तरुण भनोट और उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना के द्वारा अनर्गल प्रलाप भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर किए जा रहे हैं


