37.2 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेल्थ एंड साइंस

किसी कलाकार की शक्ति उसके प्रशंसक ही हैं : हनी सिंह

Lockdown diaries: Yo Yo Honey Singh works at a muscular toned look.

मुंबई, 28 अप्रैल| मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह को लगता है कि किसी कलाकार के लिए उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशंसक ही हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों संग जुड़े रह सकते हैं। हनी सिंह ने कहा, “किसी कलाकार की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशंसक हैं, यह उनके निरंतर प्यार और समर्थन का ही नतीजा है, जिसके चलते मैंने अपने पसंदीदा काम को करना जारी रखा है।”

प्रशंसकों संग जुड़े रहने के लिए कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा के साथ हनी सिंह भी हेलो में शामिल हुए हैं, जो भारत में प्रचलित एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।

हनी आगे कहते हैं, “मुझे खुशी हैं कि हेलो एक ऐसा मंच है, जहां लोग अपनी पसंदीदा भाषा में मुझसे जुड़ पाएंगे। कई चीजों के माध्यम से अपने फॉलोअर्स का मनोरंजन करने के साथ ही साथ मुझे आने वाले समय में अपने हेलो फैंस के साथ कुछ यादगार लम्हें बिताने का इंतजार है।”‘

कपिल के अकांउट से अब तक लगभग दस लाख लोग जुड़ चुके हैं और यहां हनी द्वारा साझा किए गए पहले वीडियो को अब तक करीब-करीब डेढ करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

सदर गैरिसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी के साथ जुड़ने के लिए 6 लाख संगठनों ने ‘योग संगम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन कराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading