September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक एवं प्रदेश के सह प्रभारी प्रवीण देशमुख ने की पत्रकवार्ता

मध्यप्रदेश में तीसरी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है इसी कड़ी में आज जबलपुर में दिल्ली से विधायक एवं मध्यप्रदेश के सह सचिव प्रवीण देशमुख ने पत्रकारवार्ता आयोजित करते हुए कहा की 25 जून को ग्वालियर में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में महारैली का आयोजन होने जा रहा है,जिसको लेकर कार्यकर्ताओ और आमजनमानस में भारी उत्साह है,
वही प्रवीण देशमुख ने इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा की जो योजनाएं पूर्व में दिल्ली में हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही है उन्ही की नकल करके भाजपा और कांग्रेस झूठी घोषणाएं कर रही है,वही पूर्व की सरकारों ने स्वास्थ्य,शिक्षा रोजगार को लेकर गंभीरता नही बर्ती जिसके चलते मध्यप्रदेश के हाल काफी बुरे है,वही केजरीवाल के नेतृत्व में निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में विकास के मोटिव को लेकर सरकार बनेगी और जैसे दिल्ली में लोगो को राहत मिल रही है वैसे ही मध्यप्रदेश में जनता को सभी चीजों में राहत मिलेगी।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading