35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

विजय के बर्थडे पर लियो का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, हाथ में खून से सना हथौड़ा थामे खूंखार अवतार में नजर आए एक्टर

सुपरस्टार विजय को 49वां जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नहीं थके. इसी खास मौके पर विजय ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. दरअसल उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म लियो का पोस्टर रिलीज किया गया है. इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं.इस पोस्टर में विजय गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने हाथ में हथोड़ा लिया हुआ है. वह बिखरे बाल और जैकेट में नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पहाड़ दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए विजय ने लिखा- प्तलियो फर्स्ट लुक.लोकेश कनगराज ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए विजय को हैप्पी बर्थडे विश किया और लिखा- लियो का पहला लुक आ गया है. हैप्पी बर्थडे विजय अन्ना. आपके साथ फिर से काम कर के अच्छा लग रहा है. इसके पहले लोकेश और विजय ने साथ में मास्टर फिल्म में काम किया था.इस फिल्म में विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, गौतम वासुदेव मैनन, मंसूर अली खान भी अहम किरदारों में हैं. फैंस विजय और तृषा को 15 सालों बाद एक साथ पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.लियो को सेवन स्क्रीन स्टूडियो के एसएस ललित कुमार और जगदीश पलानीस्वामी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदेर ने कंपोज किया है. मास्टर और विक्रम के बाद विजय और अनिरुद्ध की एक साथ यह तीसरी फिल्म है.

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading