35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : मेडिकल में चिकित्सक द्वारा शराब खोरी कर मारपीट करने का मामला

मेडिकल में चिकित्सक द्वारा शराब खोरी कर मारपीट करने और जातिगत रूप से सफाई कर्मी को अपमानित करने का मामला सामने आया है, पीड़ित गढ़ा थाने मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, दरअसल पूरा मामला यह है, कि मेडिकल के पूर्व सीएमओ डॉ कुलदीप पाठक शराब पीकर एक एंबुलेंस से जा भिडे और फिर चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, इस बीच बबलू वाल्मीकि नामक सफाई कर्मी ने शराबी डॉक्टर को रोकने की कोशिश की, तो उसे भी डॉक्टर कुलदीप पाठक में जातिगत रूप से अपमानित किया। पीडित का कहना है कि चिकित्सक अत्यधिक शराब पिए हुए था और ठीक से गाड़ी भी नहीं चला पा रहा था, जिस कारण वह स्वयं जाकर एंबुलेंस से भिड गया, लेकिन कार से नीचे उतरते ही उसने एंबुलेंस चालक से मारपीट करनी शुरू कर दी, बबलू ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो डॉक्टर ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए उसे जातिगत रूप से अपमानित करना शुरू कर दिया।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading