September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

पटना की बैठक ‘ठगबंधन’ के लिए : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 23 जून | बिहार के पटना में विपक्षी एकता को लेकर हो रही राजनीतिक दलों की बैठक को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि यह बैठक ठगबंधन के लिए हो रही है। राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा, ठगबंधन बन रहा है, यह ठगबंधन की बैठक है। अब देखिए दूसरे पहलू से कम्युनिस्टों को ममता बैनर्जी पसंद नहीं, ममता बैनर्जी को कांग्रेस पसंद नहीं, कांग्रेस को केजरीवाल पसंद नही, केजरीवाल को समाजवादी पार्टी पसंद नहीं, समाजवादी पार्टी को उद्धव ठाकरे पसंद नहीं, उद्धव को मुफ्ती मेहबूबा पसंद नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि एक दूसरे को पसंद नहीं कर रहे हैं और चाहते कि जनता उनको पसंद करे। जनता अपनी पसंद बता चुकी है। जनता को भाजपा पसंद है, मोदी पसंद है। बाकी वह कुछ भी कर लें, यह फुके हुए बल्ब की झालर हैं।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading