31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई केरल क्राइम फाइल्स

मलयालम की पहली क्राइम पर आधारित वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है और इस सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसमें अजु वर्गीस और लाल अहम भूमिकाओं में है। सीरीज को हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषाओं में रिलीज किया गया है। अब सोशल मीडिया पर केरल क्राइम फाइल्स के रिव्यू आना शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा, हॉटस्टार पर अभी सीरीज देख रहा हूं। पहले 2 एपिसोड शानदार हैं। एक अन्य ने लिखा, केरला क्राइम फाइल्स सीजन 1 अब डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रहा है। कुल 6 एपिसोड। 3 एपिसोड देखे और तीसरे एपिसोड का अंत दिलचस्प रहा। एक यूजर्स सीरीज को कहानी को अच्छा न बताते हुए लिखा, कुल मिलाकर आखिरी एपिसोड तक सस्पेंस अच्छा है लेकिन बैक स्टोरी ठीक नहीं है। केरला क्राइम फाइल्स का निर्देशन अहमद कबीर ने किया है, जबकि इसका निर्माण राहुल रिजि नायर ने किया है। सीरीज की कहानी आशिक ने लिखी है। इसमें अजु और लाल के अलावा देवकी राजेंद्रन, नवास वल्लिकुन्नु, संजू, झिन्ज शान और रूथ भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। केरला क्राइम फाइल्स की कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है, जो सब-इंस्पेक्टर मनोज की 6 पुलिसकर्मियों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है।

अन्य ख़बरें

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

Newsdesk

‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फुटफॉल को लेकर अमीषा पटेल का दावा, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading