32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हुमा कुरैशी की फिल्म तरला का पहला गाना यही तो है जिंदगी रिलीज

अभिनेत्री हुमा कुरैशी पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म तरला को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म लोकप्रिय शेफ और कुकबुक लेखक तरला दलाल की बायोपिक है। इसमें हुमा तरला की भूमिका निभा रही हैं, वहीं फिल्म में शारिब हाशमी उनके पति नलिन दलाल की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। अब तरला का पहला गाना यही तो है जिंदगी रिलीज हो गया है, जिसे सुहित अभ्यंकर ने गाया है। गाने के बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं। हुमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर यही तो है जिंदगी गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आखिरकार, जीवन उन क्षणों के बारे में है जो जीने लायक हैं। फिल्म तरला में भारती अचरेकर, अमरजीत सिंह और राजीव पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन पीयूष गुप्ता ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण तेश तिवारी, रोनी स्कूरवाला और अश्विनी अय्यर ने मिलकर किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading