39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक लोकायुक्त ने सरकारी अधिकारियों के घरों पर मारे छापे

बेंगलुरु, 28 जून । कर्नाटक लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को पूरे राज्य में कई सरकारी अधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की।

छापेमारी बेंगलुरु, रामनगर, बागलकोट, बेलगावी, तुमकुरु, कलबुर्गी, यादगीर, कोलार और अन्य स्थानों पर की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने सुबह-सुबह राज्‍य के सरकारी अधिकारियों के आवासों के दरवाजे खटखटाए और तलाशी शुरू की।

लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु में केआर पुरम के पूर्व तहसीलदार अजित राय के आवास सहित 10 स्थानों पर छापेमारी की गई है। उन्हें उनके आवास पर भारी नकदी मिली है। अजित राय के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे और इसी पृष्ठभूमि में छापेमारी की गई है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने कृषि विभाग से जुड़े संयुक्त निदेशक रवि के परिसरों पर भी छापेमारी की है। तुमकुरु के शंकरपुरा स्थित उनके आवास और रामनगर स्थित उनके फार्म हाउस पर छापेमारी चल रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बेलगावी के रामतीर्थनगर में हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (हेस्कॉम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेखर बहुरूपी के आवास पर छापेमारी की।

बागलकोट के अक्कीमराडी लेआउट में कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक चेतना पाटिल के यहां भी छापेमारी चल रही है। अधिकारियों को उनके आवास पर दो कछुए मिले हैं। उन्‍होंने उनका लैपटॉप और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रायचूर और कोलार जिलों में भी छापेमारी चल रही है।

अन्य ख़बरें

हिंदू धर्म और भगवान राम के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए लेखक पर केस दर्ज

Newsdesk

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

Newsdesk

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading