23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सनी देओल की गदर 2 का पहला गाना उड़ जा काले कावा हुआ रिलीज

गदर 2 फिल्म के पहले गाने और सबसे फेमस गाने उड़ जा काले कावा रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रोमांस की ऐसी आग लगाई है जिसमें तारा सिंह की लेडी लव सकीना डूबी नजर आ रही हैं. इस चंद मिनट के गाने ने तारा और सकीना की लव स्टोरी को फिर से जिंदा कर दिया है. इस गाने में तारा सिंह म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते नजर आ रहे हैं तो वहीं सकीना उन्हें प्यार भरी नजरों से निहारती हुई दिख रही हैं. 22 साल बाद गदर 2 फिल्म के लिए दोबारा रिक्रिएट किए गए गाने में तारा सिहं और सकीना का फिर वही प्यार नजर आ रहा है. गाने में दिखाया गया है कि तारा सिंह, सकीना के लिए गाना गा रहे हैं तो वहीं सकीना तारा की आवाज सुनकर खो हुई नजर आ रही हैं. उड़ जा काले कावा गाने का टीजर एक दिन पहले रिलीज किया था जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था. इस गाने के टीजर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक बार फिर से तैयार हो जाइए इस जबरदस्त लव स्टोरी के लिए. उड़ जा काले कावा गाना कल रिलीज हो रहा है.गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को थियेटर में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही एक बार फिर से तारा और सकीना की लव स्टोरी को पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं. फिल्म के बने बज को और भी ज्यादा भुनाने के लिए मेकर्स तारा और सकीना को प्रमोशन के लिए उतार दिया है. ये दोनों सितारे आए दिन किसी ना किसी इवेंट में गदर 2 को प्रमोट करते नजर आते हैं.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading