21.2 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही कार्तिक-कियारा की फिल्म, तीसरे दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ऑडियंस की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. कार्तिक-कियारा की फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही शानदार कमाई की है.सत्यप्रेम की कथा वर्ल्डवाइड रिलीज की गई थी और बॉक्स अब इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का नेट पर कर लिया है. कार्तिक और कियारा की फिल्म के लिए ये एक अच्छी शुरुआत थी. वहीं दूसरे दिन की बात करें तो वर्किंग डेज में आमतौर पर ऑडियंस काम रहती है. इसके तहत फिल्म की कमाई के 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की.रिलीज का तीसरा वीकेंड था जो कि फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ और सुबह-सुबह ही फिल्म को 20 प्रतिशत का उछाल मिला. इस तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सत्यप्रेम की कथा की तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन 11.75’2 करोड़ रुपए हो सकता है क्योंकि तीसरे दिन फिल्म को 68 प्रतिशत तक का उछाल मिला था. कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड के साथ 40-41 करोड़ की कमाई कर सकती है.बता दें कि सत्यप्रेम की कथा कार्तिक आर्यन की इस साल की दूसरी फिल्म है. इससे पहले वे कृति सेनन के साथ शहजादा में दिखाई दिए थे. वहीं कियारा आडवाणी के साथ वे दूसरी बार बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. इससे पहले भूल-भूलैया 2 में दोनों को साथ देखा गया था. वहीं कियारा के लिए फिल्म ज्यादा मायने रखती है क्योंकि ये इस साल की उनकी पहली फिल्म है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading