21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली के पोल चुराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जप्त


*सिवनी।* थाना बंडोल पुलिस ने बिजली के लोहे के पोल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 45 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है, जिसमें चोरी गए 19 बीम पोल, 3 पिकअप वाहन और 1 हाईड्रा मशीन शामिल है।

पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं एएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

*घटना का विवरण*
दिनांक 22.10.2026 को प्रार्थी संजय पिता रघुवीर सिंह जाट निवासी हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बकोड़ी शासकीय स्कूल के पास से 19 नग बिजली के बीम पोल (लोहे के खंभे) कीमती 5 लाख रुपये अज्ञात चोर पिकअप से चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट पर थाना बंडोल में अपराध क्र. 414/26 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने चोरी करना कबूल किया।

*जप्त मशरूका:* 19 नग बीम पोल 5 लाख रु., 03 पिकअप 22 लाख रु., 01 हाईड्रा मशीन 18 लाख रु., कुल 45 लाख रु.।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. करण साहू (23) निवासी ग्वारीघाट जबलपुर
2. मनीष प्रसाद साहू (37) निवासी ग्वारीघाट जबलपुर
3. प्रमोद केवट (34) निवासी ग्वारीघाट जबलपुर
4. शुभम कौल (18) निवासी रीवा

फरार आरोपी अमित शाह की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज कुमार जंघेला व टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading