23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

छोटे बच्चों को गणित में बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं बोर्ड गेम: रिपोर्ट

सैंटियागो, 8 जुलाई । मोनोपोली, ओथेलो और च्यूट्स एंड लैडर्स जैसे संख्याओं पर आधारित बोर्ड गेम छोटे बच्चों को गणित में बेहतर बनाते हैं। अध्ययनों की समीक्षा पर आधारित एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

बोर्ड गेम पहले से ही पढ़ने और साक्षरता सहित सीखने और डेवलपमेंट के लिए जाने जाते हैं।

सहकर्मी-समीक्षित जर्नल अर्ली इयर्स में प्रकाशित नए अध्ययन से पता चला है कि तीन से नौ साल के बच्चों के लिए नबंर-बेस्ड बोर्ड गेम गिनती, जोड़ और यह पहचानने की क्षमता में सुधार करने में मदद करता है कि कोई संख्या दूसरे से अधिक है या कम है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि बच्चों को उन प्रोग्राम या इंटरवेंशन से फायदा होता है, जहां वे टीचर या किसी अन्य प्रशिक्षित व्‍यस्‍क की देखरेख में प्ले बोर्ड गेम खेलते हैं।

चिली में पोंटिफिसिया यूनिवर्सिडैड कैटोलिका डी चिली के प्रमुख लेखक डॉ. जैमे बल्लाडेरेस ने कहा, “बोर्ड गेम छोटे बच्चों की गणितीय क्षमताओं को बढ़ाते हैं।”

“बोर्ड गेम का इस्तेमाल शुरुआती और मुश्किल गणित कौशल पर संभावित प्रभाव वाली एक रणनीति माना जा सकता है।”

बैलाडेरेस ने कहा, “गणितीय कौशल या अन्य डोमेन से संबंधित सीखने के उद्देश्यों को शामिल करने के लिए बोर्ड गेम को आसानी से अनुकूलित किया जा सकता है।”

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने छोटे बच्चों में सीखने को बढ़ावा देने में फिजिकल बोर्ड गेम के प्रभावों के पैमाने की जांच की।

उन्होंने वर्ष 2000 के बाद से प्रकाशित 19 अध्ययनों की समीक्षा के आधार पर यह निष्‍कर्ष निकाला। इनमें तीन से नौ साल की आयु के बच्चे शामिल थे। एक को छोड़कर सभी अध्ययन बोर्ड गेम और गणितीय कौशल के बीच संबंधों पर केंद्रित थे।

अध्ययन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को विशेष बोर्ड गेम सत्र के अभ्‍यास कराए गए जो डेढ़ महीने तक औसतन सप्ताह में दो बार 20 मिनट के लिए होते थे। इन सत्रों का नेतृत्व करने वाले वयस्कों में शिक्षक, चिकित्सक या माता-पिता शामिल थे।

परिणामों से पता चला कि विश्लेषण किए गए कार्यों में से आधे से अधिक (52 प्रतिशत) में सत्र के बाद बच्‍चों के गणित कौशल में काफी सुधार हुआ।

लगभग एक तिहाई (32 प्रतिशत) मामलों में, इंटरवेंशन ग्रुप्स के बच्चों ने उन लोगों की तुलना में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जिन्होंने बोर्ड गेम इंटरवेंशन में भाग नहीं लिया था।

विश्लेषण किए गए अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि आज तक, भाषा या साक्षरता क्षेत्रों पर बोर्ड गेम लागू होने पर, बच्चों पर उनके प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए वैज्ञानिक मूल्यांकन (यानी नियंत्रण की तुलना इंटरवेंशन ग्रुप्स या इंटरवेंशन से पहले और बाद के ग्रुप से करना) शामिल नहीं किया गया है।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading