31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का तांडव, जेपी नड्डा के निर्देश के बाद हिमाचल भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 जुलाई । भारी बारिश ने उत्तर भारत के सभी राज्यों में अपना तांडव मचा रखा है। भारी बारिश की वजह से सबसे ज्यादा हाहाकार हिमाचल प्रदेश और इस जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों में मचा हुआ है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भारी बारिश के कहर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो हेल्पलाइन नंबर- 9317221289 और 8580616570 जारी किया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है।

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिन्दल से बात कर प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से संबंधित हालात का जायजा लिया। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से पैदा हुए हालात और लोगों की परेशानी को देखते हुए नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया।

निर्देश के मुताबिक लोगों की सहायता करने और उन्हें सूचना उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा ने दो हेल्पलाइन नंबर 9317221289 और 8580616570 भी जारी किया है। जिस पर संपर्क किया जा सकता है। भाजपा ने लोगों से मदद के लिये जारी किए इन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही, सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों को भी इस नंबरों पर संपर्क करने के आदेश जारी किए हैं ताकि लोगों को अविलंब मदद पहुंचाने के लिए मदद की जा सके।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading