32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘ड्रीम गर्ल 2’ प्रोमो: ‘पूजा’ के प्यार में दिवाने बने रणवीर, मिलने को हो रहे बेकरार

नई दिल्ली, 21 जुलाई । आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

नए प्रोमो में, पूजा (आयुष्मान द्वारा अभिनीत) और रॉकी (करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से रणवीर सिंह) के बीच एपिक बातचीत होती नजर आ रही है।

प्रोमो की शुरुआत में पूजा यानी आयुष्मान रेड कलर की साड़ी में नजर आते है। अचानक, उन्हें रॉकी यानी रणवीर का फोन आता है। वो पूछती है आप कौन बोल रहे हैं। इसका जवाब आता है मैं रॉकी बोल रहा हूं मेरी रानी। इसके बाद पूजा कहती हैं ओमाई गॉड।

फिर रॉकी कहता है लाल साड़ी में क्या जहर लग रही हो… उन्होंने आगे कहा, “4 साल के बाद आ रही हो, वर्ल्ड कप हो क्या”। इस पर पूजा ने जवाब दिया, “वर्ल्ड कप का तो पता नहीं, ट्रॉफी मैं जरूर हूं।”

रॉकी ने आगे कहा, “कब आ रही हो रॉकी के साथ दुनिया को रॉक करने के लिए? इस पर पूजा ने कहा कि वह एक ‘त्योहार’ है और 25 जुलाई को अपना पहला लुक जारी कर रही है।

एक्साइटिड होकर रॉकी कहता है, “मेरी ड्रीम गर्ल, आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, प्लीज आओ, प्लीज आओ”।

‘ड्रीम गर्ल 2’ एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है। यह 25 अगस्त को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading