37.6 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड पहुंचे पृथ्वी शॉ, नॉर्थम्पटनशायर के लिए करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली, 31 जुलाई । भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शुक्रवार को नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब (एनसीसीसी) के साथ काउंटी क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारतीय टीम के 23 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में काउंटी खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शॉ को थोड़ा पहले इंग्लैंड पहुंचना था। लेकिन किसी वजह से उनकी यात्रा में देरी हुई। अब वो काउंटी क्रिकेट में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एनसीसीसी के मुख्य कार्यकारी रे पायने ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पृथ्वी आज (रविवार) यूके पहुंचे और शुक्रवार, 4 अगस्त से शुरू होने वाले हमारे वन-डे कप में भाग लेंगे। जिसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को होगी।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉ ने बीसीसीआई से एनओसी हासिल कर ली है और बाद में उन्हें पुडुचेरी में चल रही देवधर ट्रॉफी इंटर-जोनल वनडे चैंपियनशिप को छोड़ने की अनुमति भी दे दी गई।

वन-डे कप, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की घरेलू कार्यक्रम में 50 ओवरों की प्रतियोगिता है, जो मंगलवार से शुरू हो रही है। नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स को अपना पहला मैच चेल्टनहैम कॉलेज, चेल्टनहैम में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है।

23 वर्षीय शॉ स्टीलबैक्स टीम में डेविड विली और एंड्रयू टाई जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे।

शॉ ने 18 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद यह बल्लेबाज अपनी लय से भटक गया। उस यादगार पारी के बाद शॉ ने भारत के लिए छह वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल के अलावा केवल चार टेस्ट मैच ही खेला है।

 

अन्य ख़बरें

तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर शीर्ष पर पहुंची मोरक्को, सैबारी ने किया एकमात्र गोल

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कप्तान अमेलिया केर का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading