31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

रायसेन के पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला

रायसेन, 31 जुलाई । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पूर्व विधायक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उनके ड्राइवर का शव एक पेड़ से लटका मिला है।

पूर्व विधायक और उसके बाद ड्राइवर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। रायसेन जिले के भाजपा नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का बीते दिनों घर के बाथरूम में शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया था।

अंतिम संस्कार किए जाने से पहले भगवत सिंह पटेल की बेटियों के आपत्ति दर्ज कराने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। क्योंकि, उनके शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिले थे, इसीलिए उनकी मौत संदिग्ध मानी गई।

पूर्व विधायक की मौत के बाद उनके ड्राइवर छोटू बिहारी का शव सोमवार को मांगरोल के नर्मदा घाट के करीब बबूल के पेड़ से लटका मिला। छोटू बिहारी के शव के फंदे से लटके मिलने का मामला भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading