32.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दोस्‍त से विवाद के चलते 17 वर्षीय छात्र ने नौवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

 गाजियाबाद, 10 अगस्त । गाजियाबाद के हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले 17 वर्षीय 11वीं के छात्र ने अपने दोस्त से बातचीत में हो रहे विवाद को लेकर नवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त छात्र की मां और बहन दोनों घर से बाहर थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो परिजनों ने कहा कि उन्हें कोई भी कार्यवाही नहीं चाहिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के अहिंसा खंड की एक सोसाइटी में ये घटना हुई है।

बुधवार रात करीब 11 बजे के आसपास मां-बेटी कुत्ता घुमाने के लिए सोसाइटी में नीचे आई थीं। फ्लैट पर 17 वर्षीय छात्र अकेला मौजूद था। इसी दौरान वो बालकनी से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर दौड़े। जमीन पर लहूलुहान पड़े छात्र को तुरंत नजदीकि अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, इस हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस सोसाइटी में पहुंची। मृतक के परिजनों ने कहा कि वे किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading