35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

इंदौर में कुत्ता घुमाने की विवाद में गार्ड ने चलाई गोली, दो की मौत व छह घायल

इंदौर 18 अगस्त । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में बैंक के सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी में बैंक का गार्ड कुत्ते को घुमा रहा था, इसी दौरान उसका पडोसी से विवाद हो गया। यह घटना गुरुवार की रात को लगभग 11 बजे की है।

विवाद के बाद बैंक गार्ड राजपाल राजावत अपने घर गया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से छत पर पहुंचकर गोलियां चला  दी। गोली राहुल वर्मा और विमल आमचा को लगी और उनकी मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए।

इंदौर जोन दो के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया  कि राजपाल सिंह राजावत सुखलिया के एक बैंक में गार्ड है। उसका कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद हुआ। इस पर राजपाल ने छत पर जाकर गोलियां चला दी, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading