34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

13 दिन की शांति के बाद मणिपुर में ताजा हिंसा में 3 की मौत

इंफाल, 18 अगस्त । मणिपुर में 13 दिनों की शांति के बाद शुक्रवार को ताजा हिंसा में उखरूल जिले में तीन विलेज डिफेंस वोलंटियर (वीडीएफ) की मौत हो गई।

घटना की पुष्टि करते हुए, उखरुल डीएसपी निंगसेम वाशुम ने कहा कि आदिवासी बहुल थोवई गांव में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गोलीबारी के बाद ये मौतें हुईं।

मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने तीन शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान जामखोगिन हाओकिप (26), थांगखोकाई हाओकिप (35) और हॉलेंसन बाइट (24) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

संयुक्त सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंच गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

आखिरी बड़ी घटना में 5 अगस्त को बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा लमखाई गांव में एक बुजुर्ग और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

‘भोजन न मिलने पर सूखी रोटी पानी में भिगोकर खाते थे सुंदर सिंह भंडारी’, पुण्यतिथि पर अमित शाह ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Newsdesk

असम के कामाख्या मंदिर में चार दिवसीय अंबुवाची मेला शुरू होगा

Newsdesk

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading