35.9 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दुनियाभर में पार किया 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जुलाई में रिलीज हुई थी और ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 3 हफ्ते हो गए हैं और अब भी ये धमाल मचा रही है.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. वर्ल्डवाइड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 300 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- हमारी प्रेम कहानी दुनिया के हर कोने और दिलों तक पहुंच चुकी है. विनम्र और आभारी महसूस कर रहा हूं और खासकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दिए प्यार के लिए. थैंकयू.आलिया और रणवीर की फिल्म इंडिया में भी अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़, दूसरे हफ्ते 47.45 करोड़ और तीसरे हफ्ते 19.24 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 140.02 करोड़ हो गया है.बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 धमाल मचा रही है. इस बीच भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपनी जगह बनाई हुई है. फिल्म ने गुरुवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. रोजाना फिल्म 1 करोड़ से ऊपर का ही बिजनेस कर रही है.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से करण जौहर ने सात साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है.

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading