23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म ने 7वें दिन भी किया बंपर कलेक्शन, 300 करोड़ से बस इंच भर दूर है गदर 2

सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म गदर 2 ने वाकई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है इसी के साथ गदर 2 हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है. फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही और रिलीज के 7 दिन बाद भी ये सिलसिला थमा नहीं है. चलिए यहां जानते हैं गदर 2 ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?गदर 2 ने रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ कमाए?सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 अपनी रिकॉर्ड तोड़ कमाई और ऑडियंस से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते बॉलीवुड को कुछ यादगार पल दे रही है. गदर 2 देश भर के सिनेमाघरों में तूफान बनी हुई है और इसने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों के भीतर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भी कर ली है. वहीं अब फिल्म के रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.गदर 2 ने सातवें दिन 23.28 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है. फिल्म गदर 2 की कुल कमाई अब 284.63 करोड़ रुपये हो गई है.गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और ये फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड पर इस आंकड़े को पार कर लेगी और अपने कलेक्शन में कई करोड़ और जोड़ लेगी.बता दें कि गदर 2 पहले ही पठानके बाद साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान ने भारत में 543.05 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर हिट द केरल स्टोरी के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने 242.20 करोड़ रुपये कमाए थे.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading