32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

सलमान के नए ‘हेयरस्टाइल’ ने फैंस को किया हैरान, लुक हो रहा वायरल

मुंबई, 21 अगस्त । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना नए गंजे लुक से फैंस को चौंका दिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने हेयरस्टाइल में गंजा स्टाइल रखा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

उनके नए लुक को देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह हेयरस्टाइल उन्होंने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए रखा होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सलमान शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख भी गंजे लुक में हैं।

फैंस ने लिखा: “तेरे नाम मूवी राधे लुक।”

“ओल्ड सलमान इज बैक।”

“वह मास्टरपीस फिल्म सुल्तान की तरह दिख रहा है।”

“भाईजान जवान को प्रमोट कर रहे हैं।”

“सुल्तान 2 या तेरे नाम 2..?”

“तेरे नाम 2 लोड हो रहा है?”

हालांकि, सलमान ने अपने नए लुक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल में नजर आए थे। उन्हें फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का सीक्वल है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading