November 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

हिमाचल में कम से कम 10 निर्माणाधीन इमारतें ढहीं

शिमला, 24 अगस्त । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को हुए भारी भूस्खलन के बाद कम से कम 10 निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारतें ढह गईं।

जिले के आनी बाजार इलाके में बस स्टैंड के पास हुई इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने इमारतों को ‘असुरक्षित’ घोषित कर खाली करा लिया था।

आपदा के डरावने दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

भूवैज्ञानिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में, विशेषकर शिमला, धर्मशाला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों में बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण से ढलानों का संतुलन गड़बड़ा गया है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका से भारत तक गूंजेगी गाय‍िका मिलबेन की ‘ओम जय जगदीश हरे’ प्रस्‍तुत‍ि, सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Newsdesk

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

Newsdesk

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment