35.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सात्विक-चिराग का धमाल, क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

कोपेनहेगन (डेनमार्क), 24 अगस्त । सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष युगल के स्वर्ण पदक विजेता, दूसरी वरीयता प्राप्त सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई लियो रोली कारनांडो और डैनियल मार्थिन को तीन गेमों में 21-15, 19-21, 21-9 से हराया।

इस स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता यह भारतीय जोड़ी अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है।

वहीं, दूसरी ओर महिला युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली के लिए उम्मीदें खत्म हो गईं, जिन्होंने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पहला कांस्य पदक जीतकर गोल्ड जीतने की उम्मीद जगाई थी।

गायत्री और त्रिशा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी चेन किंग चेन और जिया यी फैन से केवल 42 मिनट में 14-21, 9-21 से हार गईं।

सात्विक-चिराग का धमाल

पुरुष युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में, सात्विक और चिराग ने पहले गेम में 12-10 से नियंत्रण हासिल कर लिया और 17-11 की बढ़त बना ली। उन्होंने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-15 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भी इनकी शुरुआत अच्छी रही। सात्विक और चिराग ने 8-5 की बढ़त बना ली। इसको आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 11-8 तक पहुंचा दिया। लेकिन, इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी करते हुए इस अंतर को कम किया और 14-11 की बढ़त बनाई।

इस कांटे की टक्कर में सात्विक और चिराग ने भी कमबैक जरूर किया और स्कोर 17-17 से बराबर कर लिया। फिर, स्कोर 19-19 पर बराबर हो गया। लेकिन, इसके बाद सात्विक और चिराग को मौका नहीं मिला और इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने लगातार दो अंक जीतकर गेम 21-19 से जीत लिया।

निर्णायक गेम में, भारतीय जोड़ी ने 3-1 की बढ़त के साथ मैच पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया। हालांकि, इंडोनेशियाई ने स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। इसके बाद सात्विक और चिराग ने दो अंकों की बढ़त बनाई और 7-6 से लगातार पांच अंक जीतकर 12-6 की बढ़त बना ली। उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी और 21-9 से गेम जीतकर मैच जीत लिया।

अन्य ख़बरें

वनडे सीरीज: प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने ‘क्लीन स्वीप’ किया

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

Newsdesk

भारत में ‘फॉर्मूला 1’ की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स पॉलिसी के लिए बनेगी टास्क फोर्स: खेल मंत्री मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading