31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

 गाजियाबाद, 4 सितंबर । गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें गोली लगने से घायल दो  बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने मुठभेड़ में स्कूटी सवार दो अभियुक्तो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमन्चे, कारतूस, चोरी की एक स्कूटी और 10230 रुपये बरामद हुए हैं।

थाना टीला मोड पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड में जितेन्द्र उर्फ जोनी और नदीम उर्फ फुरकान उर्फ बोन्टा को इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। लूटेरे बन्थला की तरफ से नीले रंग की स्कूटी से आ रहे थे। चेकिग के लिये बन्थला नहर पर रोका गया, तो वे  भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, इसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें बदमाश जितेन्द्र उर्फ जोनी और नदीम उर्फ फुरकान पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशो के विरुद्ध करीब 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे चोरी एवं लूट आदि के दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading