23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला

मऊ, 8 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनावी दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्‍य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है।

इस क्षेत्र में पिछले चार चुनावों दो बार सपा, तो 2 बार बीजेपी ने बाजी मारी है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। आठ बजे से वोटों गिनती शुरू कर दी गई। सबसे पहले यहां पोस्टल बैलेट से किए गए मतदान की गिनती की जा रही है। इनका रिजल्ट नौ बजे से पहले आने की संभावना है।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद कर रहे हैं, तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर है। कलेक्ट्रेट परिसर के प्रथम व द्वितीय तल पर 14 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है। इसके लिए 19 मतगणना टीमें लगाई गई हैं। साथ ही तीन टीमें रिजर्व रखी गई हैं। इसे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी तरह से नाकेबंदी की गई है।

मतगणना स्थल कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस की व्यवस्था की गई है। यहां एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 20 निरीक्षक, 376 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 106 महिला आरक्षी, तीन-तीन कंपनी सीएपीएफ/पीएससी, अर्धसैनिक बल व जनपदीय पुलिस/पीएससी बलों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, जनपद में धारा 144 लागू है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के आसपास अनाधिकृत रूप से पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान प्रेक्षकगण, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अन्य अधिकारीगण व गणना कर्मचारी अन्य शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों को गेट नंबर दो से प्रवेश कर गणना परिसर तक जाएंगे। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पास के साथ प्रत्याशीगण, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतगणना में पारदर्शिता बरती जाएगी। मतगणना परिणाम के पल-पल के गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा घेरे में रहेगा। गौरतलब हो कि करीब 16 माह में सपा से विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं यह आज तय हो जाएगा। घोसी विस उपचुनाव का परिणाम एनडीए व विरोधी दलों के आइएनडीआइए गठबंधन का भविष्य तय करेगा।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading