23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड की डुमरी सीट पर देर से शुरू हुई मतगणना

रांची, 8 सितंबर । झारखंड की डुमरी विधानसभा पर हुए उपचुनाव की मतगणना भारी बारिश की वजह से करीब 15 मिनट लेट से शुरू हुई है। सबसे पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती हो रही है। ईवीएम को वज्र गृह से मतगणना हॉल में लाया जा रहा है। इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था।

आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद खास है, क्योंकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा। उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्री बनाया गया था।

यहां मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच हो रहा है। इससे यह निश्चित है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत के बाद झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है।

गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना 24 राउंड में की जाएगी। मतगणना स्‍थल  की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद सभी 373 बूथों का ईवीएम वज्रगृह में जमा किया गया था।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading