23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बागेश्वर उपचुनाव : बीजेपी की एक बार फिर जीत, पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,321 वोटों से हराया

बागेश्वर/देहरादून, 8 सितंबर । उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। एक बार फिर बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी है। बीजेपी की पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2,321 वोटों से शिकस्त दी है।

इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिली है। कांटे की टक्कर के बावजूद बीजेपी ने अपनी इस सीट को कांग्रेस के पास जाने नहीं दिया।

इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपनी जीत के लिए बागेश्वर की जनता का आभार जताया है। बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को जीत की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार।

उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों की हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उपचुनाव में बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बधाई दी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading