33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

6 राज्यों में 7 में से 4 सीटें जीतना ‘इंडिया’ गठबंधन की ताकत का सबूत: केजरीवाल

नई दिल्ली, 9 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन बेहद शक्तिशाली है, यही वजह है कि उन्होंने 6 राज्यों में हुए उपचुनावों में सात में से चार सीटें जीतीं।

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘इंडिया’ गठबंधन बहुत शक्तिशाली है। यही भाजपा की चिंता का कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम बदलना चाहती है।”

केजरीवाल ने पहले कहा था कि देश का नाम बदलना देश के साथ धोखा है।

केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “ये देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के कारण ही ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का प्रस्ताव भी पेश किया है। वे हर छह महीने में जनता का सामना नहीं करना चाहते, इसलिए ‘एक देश एक चुनाव’ की वकालत करते हैं। यदि अवधारणा स्वीकार कर ली जाती है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वे 5,000 रुपये में सिलेंडर बेचेंगे।”

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading