July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर से बच्ची का इलाज कराकर बेलखेड़ा घर लौट रहे दम्पत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जबलपुर से बच्ची का इलाज कराकर बेलखेड़ा घर लौट रहे दम्पत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी और छोटी बच्ची को गंभीर अवस्था में जबलपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है महिला के गर्भ में 8 माह का नवजात शिशु भी था उसकी भी मौत महिला से मौत हो गई। परिजनों ने बताया की मृतक ओमप्रकाश और सविता अपनी छोटी बच्ची वेदिका का इलाज कराने मोटर सायकल पर जबलपुर आये हुए थे। ओमप्रकश की पत्नी सविता भी गर्भवती थी और उसके गर्भ में 8 साल का नवजात शिशु था वो भी डॉक्टर को अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराने आये थे। जबलपुर में इलाज कराने के बाद शाम को जब वो बेलखेड़ा के लिए मोटर सायकल पर निकले थे। भेड़ाघाट सहजपुर के पास हाईवे पर गाय सामने आ जाने की वजह से उनकी मोटरसायकर अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगो ने किसी तरह तीनो को तुरंत मेडिकल अस्पताल भिजवाया। तीनो को गंभीर चोटे आने की वजह से डॉक्टरों ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। आपको बता दे की जबलपुर भोपाल हायवे मार्ग पर सुबह से रात तक आवारा जानवरो का झुण्ड बीच रास्ते में बैठा रहता है लेकिन NHI विभाग इन आवारा जानवरो को पकड़ने का कार्य नहीं करता है। जानवरो की वजह से आये दिन कोई न कोई हादसे हाईवे पर हो रहे है।

बाइट -विक्रम सिंह -परिजन
बाइट -महेंद्र सिंह ठाकुर परिजन

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading