31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

रजनीकांत ने मिलाया निर्देशन लोकेश कनगराज संग हाथ, फिल्म थलाइवर171 का हुआ ऐलान

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में आई फिल्म जेलर में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए थे। यह फिल्म उनके फैंस को काफी पंसद आई थी। फिल्म और रजनीकांत के एक्टिंग की तारीफों के पू दर्शकों समेत कई फिल्मी सितारों ने भी की। वहीं अब सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म पर टिकी हैं। अब रजनीकांत को पसंद करने वालो के लिए अच्छी खबर है। आधिकारिक तौर पर उनकी अगली फिल्म का एलान हो चुका है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत की अगली फिल्म की घोषणा की गई, जैसे ही सोशल मीडिया पर थलाइवर 171 का ऐलान हुआ तो यह ट्रेंड करने लगा।रजनीकांत की फिल्म को काफी समय से चर्चा थी कि लोकेश कंगराज के साथ वह एक मूवी में काम करेंगे। अब मेकर्स ने खुद इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत की आने वाली फिल्म थलाइवर 171 का एलान कर दिया है।प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जारी पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, हमें सुपरस्टार रजनीकांत की थलाइवर 171 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसका लेखन और निर्देशन लोकेश कंगराज कर रहे हैं। इसके म्यूजिक का जिम्मा अनिरुद्ध रविचंदर के पास है, जबकि अनबरीव स्टंट मास्टर बनेंगे।बता दें,लोकेश कंगराज की हाल ही में एक और फिल्म साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के साथ आने वाली है। इस फिल्म का नाम लिओ रखा गया है इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे।जेलर की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इसी के साथ थलाइवा को इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस भी मिली है और वे देश के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं. सुपरस्टार को जेलर के लिए 210 करोड़ रूपये मिले हैं.

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading