33.3 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- लोकसभा सांसद राकेश सिंह को जबलपुर कि पश्चिम विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है

जबलपुर :-  लोकसभा में मुख्य सचेतक और जबलपुर लोकसभा सांसद राकेश सिंह को जबलपुर कि पश्चिम विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है जिसके बाद से ही जबलपुर में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखा जा रहा है जहां दिल्ली से जबलपुर पहुंचे सांसद राकेश सिंह का डुमना एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वहीं जबलपुर पहुंचने के तुरंत बाद सांसद राकेश सिंह मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने गौरी घाट नर्मदा तट पहुंचे और मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया | जहां इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं सांसद राकेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा जो उन्हें आदेश मिला है उसका वह पालन करते हुए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पार्टी ने उन्हें एक जिम्मेदारी सौंपी है जिसको वह निभाएंगे और प्रदेश में और देश में भारतीय जनता पार्टी की डबल सरकार प्रदेश हित में बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करेगा जहां उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेतृत्व के द्वारा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दी गई है उसके लिए साहस चाहिए जो कि कांग्रेस के पास नहीं है और भाजपा के कार्यकर्ता नेतृत्व की बात मानते हैं और जिस प्रकार से नेतृत्व के द्वारा जो भी काम किसी को भी बोला जाता है वह अपनी जिम्मेदारी समझकर करता है वहीं उन्होंने कहा कि जबलपुर की आठों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करेगा और मध्य प्रदेश की सभी सीटों में भाजपा की जीत होगी वहीं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 14 महीने की सरकार में आम जनता ने देखा कि प्रदेश में किस दौर से कांग्रेस की सरकार में गुजरा था प्रदेश की जनता वह दौर फिर से नहीं देखना चाहती इसलिए भारतीय जनता पार्टी को जनता अपना आशीर्वाद देगी।

बाइट राकेश सिंह लोकसभा सांसद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित

Newsdesk

*स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए तेज*

Newsdesk

फर्जी पत्रकारों की धमकियों से परेशान महिलाओं ने गेहूं खरीदी से किया इंकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading