23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी

माले, 30 सितम्बर । मालदीव में लोग शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले राउंड में किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज्जू, जो राजधानी शहर माले के मेयर भी हैं, के बीच आमने-सामने की प्रतिस्पर्धा है।

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 282,000 से ज्यादा लोग 5 साल के कार्यकाल के लिए द्वीप राष्ट्र के नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान में भाग लेने के पात्र हैं।

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शनिवार शाम 5 बजे समाप्त होगा, चुनाव के लिए 586 मतपेटियां लगाई जाएंगी।

9 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड में मुइज़ू को 46 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले, जबकि सोलिह 39 प्रतिशत से पीछे रहे।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading