32.5 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

चैडविक के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर मिले सबसे अधिक लाइक

लॉस एंजेलिस, 30 अगस्त | सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ऐलान किया कि ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बोसमैन के आधिकारिक अकाउंट से किया गया एक ट्वीट अब तक का सबसे अधिक लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन चुका है। डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलोन कैंसर से बोसमैन के निधन के एक दिन बाद शनिवार को ट्विटर ने इसकी जानकारी दी।

इस ट्वीट में उनकी एक तस्वीर के साथ उनके परिवार की ओर से अभिनेता के निधन के बारे में जानकारी है।

इसे री-ट्वीट करते हुए ट्विटर ने लिखा, “अब तक का सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट। किंग के लिए एक ट्रिब्यूट।”

बोसमैन के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस पोस्ट को शुक्रवार शाम को सात बजे के करीब साझा किया गया जिसे बीस लाख बार री-ट्वीट किया जा चुका है और शनिवार दोपहार तक इसे 77 लाख से अधिक लाइक मिल चुके थे और यह क्रम अभी भी जारी है।

पोस्ट को री-ट्वीट और लाइक करने वालों में हॉलीवुड के दिग्गज सितारें, राजनेता और अन्य व्यक्तित्व भी शामिल रहे हैं। बोसमैन महज 43 साल के थे।

अन्य ख़बरें

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए

Newsdesk

उदिति सिंह ने करण वाही से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ब्रेकअप के बाद जिंदगी बदल गई

Newsdesk

ओटीटी के दौर में भी साउथ में क्यों जिंदा है थिएटर कल्चर?, एक्सपर्ट्स ने बताई नॉर्थ से बड़ी वजह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading