31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

बिहार में निजी स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर, 9 अक्तूबर । बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी स्कूल संचालक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या का कारण प्रथम दृष्ट्या पैसे के लेनदेन में विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा क्वारी क्षेत्र में ज्योति कुमार उर्फ सुधीर कुमार एक निजी स्कूल का संचालन करते थे और उसी परिसर के एक आवास में रहते थे।

रविवार की रात ये अपने आवास में खिड़की खोलकर सो रहे थे कि अपराधियों ने खिड़की से इन्हें गोली मार दी।

देर रात गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है और खिड़की खुली हुई है। बेड पर ही सुधीर कुमार लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही सुधीर कुमार को मृत घोषित कर दिया।

हाजीपुर (सदर) के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक का कई लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

अन्य ख़बरें

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

हिंदू धर्म और भगवान राम के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए लेखक पर केस दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading