35.9 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

कांकेर, 14 जून । नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत उत्तर बस्तर कांकेर जिले के संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान लगभग 5 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किया गया, जिसे बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी एवं 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रविन्द्र सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी अभियान के तहत 14 जून को जिला पुलिस, बीएसएफ एवं बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम टेकमीटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। संभावित खतरे को देखते हुए बीडीएस टीम ने मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

 

अन्य ख़बरें

क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर का गला रेता

Newsdesk

कॉम्बिंग गश्त में 223 वारंट तामील, 22 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

Newsdesk

अमरकंटक ताप विद्युत गृह में 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल इकाई निर्माण कार्य को मिली नई गति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading