27.5 C
Jabalpur
May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मप्र में कोरोना के एक दिन में रिकार्ड 1558 मामले

भोपाल, 31 अगस्त | मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या तेजी से बढ़ना जारी है। बीते 24 घंटों में 1,558 नए मरीज सामने आए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज आने का रिकार्ड है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या साढ़े 62 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मरीजों की कुल संख्या 62 हजार 433 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1,558 मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 265 मरीज इंदौर में मरीज सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या अब 12 हजार 720 हो गई है। वहीं भोपाल में 176 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 307 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीज और बीमारी से मौत की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत होने से कुल संख्या 1374 हो गई है। इंदौर में अब तक 389, भोपाल में 280 मरीज की मौत हेा चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 592 हो गई है। अब तक 47 हजार 592 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Newsdesk

जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading