31 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेल कर्मचारियों को मिलेगा उनका हक। प्रमोशन, 8वें वेतन आयोग लाभ और सुविधाओं के लिए मजदूर कांग्रेस का संकल्प”

अनूपपुर। रेलवे मजदूर कांग्रेस, बिलासपुर ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मेहनतकश रेलवे कर्मचारियों को उनके श्रम का न्यायसंगत अधिकार दिलाना है। इसी संकल्प के तहत रनिंग स्टाफ, सीसीटीएस, इलेक्ट्रिक लोको शेड सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लाभ सुनिश्चित कराने के लिए 31 दिसंबर 2025 के पूर्व व्यापक स्तर पर प्रमोशन दिलाया गया।
यह बातें रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा शहडोल के कार्यालय में 30 अप्रैल को आयोजित कैडर मीटिंग सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि प्रमोशन प्रक्रिया को त्वरित रूप से लागू कराने में बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमन मिश्रा एवं सीनियर डीओपी शशांक कोष्टा जैसे संवेदनशील अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजदूर कांग्रेस का कर्तव्य है कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को प्रमोशन का लाभ मिले।
कैडर मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने अपने उद्बोधन में बताया कि बिलासपुर रेल मंडल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को रिडिप्लॉयमेंट के नियमों के तहत विकल्प का अवसर दिलाने के लिए संगठन ने दो वर्षों तक संघर्ष किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी को अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में ट्रैक मेंटेनरों की पेट्रोलिंग बीट को 16 किलोमीटर से घटाकर 12 किलोमीटर करने का ऐतिहासिक निर्णय कराया गया और साइकिल भत्ता  भी स्वीकृत कराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए शहडोल शाखा सचिव बालकृष्ण बंगारी, शाखा उपाध्यक्ष सी.एन. सिंह, पेंड्रारोड शाखा सचिव एन. हेमंत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंह एवं युवा नेता अनुराग तिवारी ने कहा कि मजदूर कांग्रेस रेलवे कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ उनके आवास, बिजली, पानी, सड़क, चिल्ड्रन पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है।
बैठक का संचालन शहडोल शाखा के सहायक सचिव के.डी. मिश्रा ने किया। कैडर मीटिंग में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह कैडर मीटिंग कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाली साबित हुई।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading