September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी क्रूज हादसे से जुड़ी वायरल फोटो पर प्रशासन की सफाई, कलेक्टर जबलपुर ने बताया, तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं

जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसे हादसे से जोड़कर साझा किया जा रहा था। इस वायरल फोटो को लेकर अब जिला प्रशासन ने स्पष्टिकरण जारी किया है।

कलेक्टर जबलपुर के आधिकारिक X हैंडल से जानकारी दी गई है कि वायरल हो रही यह फोटो एआई जनरेटेड है या किसी अन्य स्रोत की हो सकती है। इसका बरगी क्रूज दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फोटो, वीडियो या सूचना को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर साझा न करें। बरगी हादसे से जुड़ी आधिकारिक जानकारी केवल प्रशासनिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही प्राप्त करें।

इस स्पष्टिकरण के बाद यह साफ हो गया है कि वायरल तस्वीर को बरगी क्रूज हादसे से जोड़ना भ्रामक है। प्रशासन ने ऐसी अफवाहों और असत्यापित सामग्री से बचने की सलाह दी है, ताकि हादसे से प्रभावित परिवारों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचे।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading