34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री 28 अप्रैल को करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस

UNITED NATIONS, Sept. 28, 2019 (Xinhua) — Russian Foreign Minister Sergey Lavrov speaks during a press conference on the sidelines of the 74th session of the United Nations General Assembly at the UN headquarters in New York, Sept. 27, 2019. (Xinhua/Han Fang)

नई दिल्ली, 24 अप्रैल | रूस की पहल पर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री अगले सप्ताह अंतराष्र्ट्ीय संबंधों पर कोरोनावायरस महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक विशेष बैठक करेंगे।

नई दिल्ली में रूसी दूतावास ने कहा कि बैठक 28 अप्रैल को रूसी संघ के विदेश मामलों के मंत्री सर्गेई लावरोव की अध्यक्षता में होगी। रूस इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री पांच देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका- के समूह के संभावित संयुक्त उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इस दौरान वे वित्तीय, व्यापार, आर्थिक एवं सामाजिक पहलुओं को देखते हुए कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए प्रमुख रूप से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अंतर-रणनीतिक साझेदारी से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी।

इससे पहले कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए रूसी सरकार द्वारा किए गए उपायों और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) व ब्रिक्स देशों द्वारा लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के बाद एससीओ और ब्रिक्स कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। यह बैठक मार्च व अप्रैल में आयोजित होनी थीं।

अन्य ख़बरें

‘भोजन न मिलने पर सूखी रोटी पानी में भिगोकर खाते थे सुंदर सिंह भंडारी’, पुण्यतिथि पर अमित शाह ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Newsdesk

असम के कामाख्या मंदिर में चार दिवसीय अंबुवाची मेला शुरू होगा

Newsdesk

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading