31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या 955 हुई

अमरावती, 24 अप्रैल | आंध्र प्रदेश में हर बीतते दिन के साथ कोविड-19 के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कई नए परीक्षण किए गए, जिनकी समाप्ति शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब हुई। इस जांच में 62 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 955 हो गई है। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 6,306 परीक्षण किए गए, जिनमें से 62 मामलों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं। अब तक 145 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि राज्य में महामारी से दो और व्यक्तियों की मृत्यु के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

इस बीच, राज्य सरकार ने परीक्षण की गति तेज कर दी है। गुरुवार को 6,306 टेस्ट किए गए, वहीं बुधवार को 6,306 परीक्षणों को अंजाम दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार तक राज्य में 54,341 परीक्षण करने के साथ ही प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 1,018 टेस्ट किए गए। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में जांच की दर देश में इस वक्त सर्वाधिक है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading