30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा मोदी के पास है लाल आंखें

नई दिल्ली, 31 अगस्त | एक बार फिर लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की साजिश होने पर कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने भी जवाबी हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार और सेना है, तब तक कोई देश हिंदुस्तान की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता। कांग्रेस के ‘लाल आंखों’ को लेकर सवाल उठाने पर बीजेपी ने कहा है कि हमारे पास तो लाल आंखें हैं, लेकिन उनके पास भीगी आंखें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, लाल आंख हिंदुस्तान के पास है, पीएम मोदी के पास है, इंडिया की आर्मी के पास है, तभी हिंदुस्तान की संप्रभुता अखंड है। किसी की हिम्मत नहीं है जो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर देख ले। बच्चा-बच्चा इंडिया की आर्मी और पीएम मोदी के प्रति विश्वास से देखता है। जब तक सरकार और सेना खड़ी है तब तक कोई देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

संबित पात्रा ने यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर दिया, जिसमें उन्होंने 29-30 अगस्त की रात पैंगोग लेक के पास चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों पर कहा था, आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ हो रही है, मोदी जी, पर लाल आंख कहां हैं। चीन से आंखों में आंखें डाल कब बात होगी। पीएम मौन क्यों हैं?

भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने वक्तव्य जारी किया है। इंडिया की आर्मी को भाजपा सैल्यूट करती है। जिस जाबांजी के साथ उन्होंने सीमा पर कर्तव्य निभाया है, संप्रभुता को बचाया है, उसके लिए सेना सलाम के काबिल हैं। हम नतमस्तक होकर उन्हें धन्यवाद देते हैं।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भारत आतंकियों के खात्मे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो फिर कांग्रेस क्यों रोती है। जबकि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि हमने चीन के नापाक इरादों को पूरा होने से रोक दिया। भारतीय सेना ने देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं होने दिया।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading