23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

मप्र में 21 से भरे जाएंगे नामांकन, तैयारी पूरी

भोपाल, 19 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है, इसके लिए 21 अक्टूबर से नामांकन भरे जाने का सिलसिला शुरु होगा। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

राज्य में 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने तमाम निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि कोई भी अभ्यर्थी ऑफलाइन रिटर्निग अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर या सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकता है। निक्षेप (जमानत) राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है।

नामांकन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को फॉर्म दो बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

नामांकन भरने की अंतिम तिथि आगामी 30 अक्टूबर है। किसी भी अभ्यर्थी को उसके आपराधिक रिकॉर्ड के प्रकाशन के लिये प्रारूप सी एक एवं सी चार देना होगा।

राजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि उनके जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र में 1550 से अधिक मतदाता दर्ज हैं तो वहां उसी परिसर में या उसके समीप ही सहायक मतदान केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही मतगणना केंद्र के प्रस्ताव भी शीघ्रता से दे। अभियान चलाकर शस्त्र जमा कराएं। आदर्श चुनाव आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराएं। अवैध धन, जेवरात, अवैध शराब का परिवहन, आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading